न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : मानेसर के मारुति सुजुकी प्लांट में गुरुवार को एक तेंदुए के कारण भगदड़ मच गई। प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया की सुबह 3 बजे तेंदुए को सीसीटीवी में पहली बार देखा गया।
जिसके बाद दहशत का माहौल कायम हो गया। तेंदुए को इंजन रूम में घूमते हुए देखा गया जिसके बाद पूरे प्लांट को खली करा दिया गया।
इसके बाद गुरुग्राम से पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू किया।



