हनीप्रीत मुझे ड्राइवर मानती थी, वो सिर्फ नाटक कर रही है : विश्वास

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : कहते हैं जब इंसान का बुरा वक़्त आता है तो वो कहीं का नहीं रहता है, एक समय भक्तों के भगवान…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : कहते हैं जब इंसान का बुरा वक़्त आता है तो वो कहीं का नहीं रहता है, एक समय भक्तों के भगवान राम रहीम आज बलात्कार के आरोप में जेल में है। दूसरी तरफ राम रहीम की बेटी हनीप्रीत भी 39 दिन भागने के बाद पुलिस गिरफ्त में है, 6 दिन की रिमांड पर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। और तो और हनीप्रीत का पूर्व पति विश्वास गुप्ता हर दिन नए-नए हमले कर रहा है। 

इस बार विश्वास का आरोप है कि हनीप्रीत उसे अपना ड्राइवर की तरह रखती थी।

ram rahim ex husband vishwas

 

यहाँ तक की विश्वास ने हनीप्रीत पर नाटक करने का आरोप जड़ दिया और कहा वो सहानुभूति बटोरने के लिए नाटक कर रही है। विश्वास ने कहा कि हनीप्रीत फिल्मों में काम कर चुकी है इसलिए उसको एक्टिंग करना काफी पसंद है। गिरफ़्तारी के बाद वो खुद को बेगुनाह बता रही है, अगर वो सही मायने में बेगुनाह थी तो उसको फरार होने की जरुरत ही नहीं थी।

आरोप लगाया हनीप्रीत बहुत बड़ी झूठी है, जो अपने पति की नहीं हो सकती है वो किसी और की क्या होगी। विश्वास ने आरोप लगाया कि राम रहीम और हनीप्रीत के बीच बाप बेटी के रिश्ते नहीं थे। राम रहीम की सगी बेटियां बहुत कम उसके साथ देखी जाती थी, लेकिन हनीप्रीत उसके साथ साए जैसे रहती थी। यही कारण था वो कोर्ट के अलावा सुनारिया जेल तक बाबा के साथ गई थी। आज वो भले ही आंसूं बहाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करे, लेकिन ये सच है कि वो सरासर झूठ बोल रही है। पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही हनीप्रीत और बाबा राम रहीम की हकीकत सामने आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *