ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज – दिल्ली में 2020 में विधानसभा चुनाव होने है, इन चुनावों की तारीखों का चुनाव आयोग कभी भी एलान कर सकता है, जिसको लेकर दिल्ली में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। वहीं अब केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राजद्रोह के मामले में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है।
राजद्रोह पर दिल्ली सरकार को घेरा
आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए और राजद्रोह के मामले में बोलते हुए केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि,धरना-प्रदर्शनों की आड़ में भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।
गरीब लोगों का हक छीन रही दिल्ली सरकार
इस बीच रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, दिल्ली में गरीब लोगों को ‘आयुष्मान भारत’ का लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा है, दिल्ली सरकार कन्हैया , उमर खालिद और अनिर्बन पर अभियोग को मंजूरी देने से इनकार क्यों करती आ रही है।


