PATHANKOT में देर रात एक्साईज विभाग ने टाटा हैरियर कार से बरामद की अवैध शराब ,ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार

पठानकोट 10 जुलाई पठानकोट में बीती रात एक्साईज विभाग ने एक टाटा हैरियर कार से बरामद की अवैध शराब, अवैध शराब लेकर जा रही तेज…

पठानकोट

पठानकोट 10 जुलाई

पठानकोट में बीती रात एक्साईज विभाग ने एक टाटा हैरियर कार से बरामद की अवैध शराब, अवैध शराब लेकर जा रही तेज रफ्तार टाटा हैरियर एक स्कूटी से टकरा कर हुई दुर्घटना ग्रस्त, मौके पर पहुंची पुलिस और एक्साईज विभाग की टीम, स्थानीय निवासियों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, तेज रफ्तार सड़क पर चलने वाले लोगों की ले सकती है जान,

पंजाब के पठानकोट जिले में बीती रात एक्साइज विभाग की ओर से एक टाटा हैरियर गाड़ी का पीछा करते हुए मनवाल चौक में काबू किया गया। तेज रफ्तार टाटा हैरियर एक स्कूटी से जा टकराई,जिससे स्कटी सवार बच्चे को गंभीर चोटे भी आई है। घटना की सूचना मिलते स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठे हो गए।उन्होंने एक्साइज विभाग के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह से जल्दबाजी में की गई कार्रवाई के कारण सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान को भी खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अगर एक्साइज विभाग को किसी गाड़ी पर शक है तो वह इस रोड पर आगे दो पुलिस नाके लगे हुए हैं, उन्हें भी सूचित कर सकते थे।

वही इस संबंधी जानकारी देते हुए एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक टाटा हैरियर अवैध शराब लेकर इस क्षेत्र से गुजर रही है। उन्होंने इस गाड़ी का पीछा किया और मनवाल चौक में इस गाड़ी को काबू कर लिया गया। इस गाड़ी से अवैध शराब बरामद हुई है। जिसकी थाने में ले जाकर पूर्ण जांच की जाएगी। अवैध शराब लेकर जा रही है गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त भी हुई है ड्राइवर गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है।

वही इस संबंधी घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक गाड़ी से अवैध शराब बरामद हुई है।उन्होंने मौके पर पहुंचकर इस गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और इस गाड़ी को थाने ले जाया जाएगा। वहां पर जाकर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरेें जानें  

PANCHKULA POLICE का ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ा प्रहार , 105 मामलों में जब्त 6.03 करोड़ से अधिक कीमत की मादक पदार्थों को किया नष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *