शिमला 10 जुलाई
हिमाचल में मानसून के चलते सरकार अलर्ट मोड पर है। भारी बारिश को देखते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सभी जिला उपायुक्तों को स्कूल खोलने और बंद करने का अधिकार दे दिया गया है। वो मौसम की स्थिति देखकर खुद निर्णय ले सकते हैं। सोलन और सिरमौर में भारी बारिश के चलते आज स्कूल बंद रखे गए हैं। सारे सरकारी औऱ निजी संस्थान बंद हैं।सरकार का साफ कहना है कि बच्चों की जान के साथ किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाया जाएगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) शिमला ने सोलन सिरमौर सहित अन्य जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।इससे लैंडस्लाइड अचानक बाढ़, पेड़ों के गिरने जैसी घटनाओं की आशंका है, जिससे जन-जीवन और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मानसून को देखते हुए सरकार ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है और सेब सीजन में बागवानों और पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सड़कों को बहाल करने के सरकार ने संबंधित विभागों को आदेश दिए हैं।
अन्य खबरेें जानें –



