ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- नूंह जिले के खेंचातान गांव में एक महिला और उसके परिवार को घर से बेघकर करने का मामला सामने आया है | जहां गांव के ही कुछ युवकों पर ये आरोप है कि उन्होने महिला के घर पर नाजायज कब्जा कर लिया | पीडिता का आरोप है कि आरोपियों ने घर की जमीन, खेतों समेत सारी अचल संपतिल हड़प ली।
जिसकी शिकायत लेकर पीडित महिला स्थानीय पुलिस चौकी, पुलिस थाना, डीएसपी ऑफिस, एसपी ऑफिस समेत सीएम विंडों में कई बार लिखित में कर चुकी है | लेकिन 17 महीने बीत जाने के बाद भी पीड़िता को आज तक न्याय नहीं मिल पाया और महिला परिवार समेत दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रखी है।
Watch Video
https://youtu.be/khdFSkm3-sw
