ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के रादौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकोई हैरान रह जाएगा। यहां रादौर में जमीनी विवाद को लेकर परिवार में विवाद पैदा हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि परिवार को लोग मारपीट पर उतर आए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, दरअसल रादौर के कालेज रोड पर सिलाई का कार्य करने वाला मानसिंह जब अपनी दूकान पर बैठा था, तभी उसके बड़े भाई व भाभी ने उस पर ताबड़तोड़ लाठी डंडो से हमला कर दिया, मारपीट का यह मामला यही नहीं रुका बल्कि भतीजे ने भी अपने चाचा पर लोहे के रॉड से हमला किया और मौके से फरार हो गए। हमले की यह पूरी वारदात दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जाँच में जुट गई है।
