लाडवा 6 जुलाई
जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा थाना में 2 पुलिस कर्मियों और एक होमगार्ड पर एक युवक द्वारा लगाए गए कुकर्म के आरोपों को लेकर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने बड़ा बयान दिया है। एसपी ने युवक के आरोपों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया है। साथ ही युवक द्वारा लगाए गए कैंसर संबंधी दावे को भी गलत बताया है।
बता दें कि एक बैंककर्मी का आरोप था कि 17 जुलाई की रात को जांच के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ा और थाने ले गई।जहां उसके साथ तीन कर्मियों ने मारपीट की और थाने के कमरे में कुकर्म किया। प्रारंभिक जांच के बाद इस केस में ASI संजीव कुमार व राजेंद्र कुमार और होमगार्ड जवान सुमित को सस्पेंड किया गया था। सीएम नायब सैनी के हलके से जुड़ा होने की वजह से मामला सुर्खियों में रहा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लाडवा थाना में पुलिस कर्मियों पर लगाए गए कुकर्म के आरोपों की SIT ने गहन जांच की है। जांच में ऐसा कोई भी साक्ष्य सामने नहीं आया, जिससे इन आरोपों की पुष्टि होती हो। एसपी ने कहा कि युवक द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे और निराधार हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि युवक द्वारा कैंसर से पीड़ित होने का जो दावा किया गया था, उसकी भी जांच करवाई गई, जिसमें वह दावा भी सही नहीं पाया गया। एसपी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की है। उन्होंने कहा कि युवक के साथ थाने में पुलिस कर्मचारियों ने मार पिटाई जरूर की है जिसको लेकर उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ FIR भी दर्ज की है और उनको सस्पेंड भी कर दिया था।
अन्य खबरें जाने –




