कुरुक्षेत्र को मिले करोड़ों रुपये के तोहफे, 111 करोड़ 12 लाख की 7 परियोजनाओं का किया उदघाटन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जन आशीर्वाद यात्रा के तीसरे पड़ाव के तहत कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने यहां विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जन आशीर्वाद यात्रा के तीसरे पड़ाव के तहत कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने यहां विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा | उन्होने कहा कि, पांच साल पहले जो उन्हें अनाड़ी कहते थे, आज वही बीजेपी में आने के लिए छटपटा रहे हैं | कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम ने यहां जनता को अपने पांच साल के कामों का लेखा जोखा दिया साथ ही उन्होंने इस दौरान कुरुक्षेत्र को 111 करोड़ 12 लाख रुपए के विकास कार्यों के तोहफे भी दिए |

यहां सीएम ने गीता उपदेश पर आधारित ध्वनी, जल और प्रकाश मल्टी मीडिया शो का उद्घाटन किया | उसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव ज्योतिसर गांव से ही बारना गांव में 5 करोड़ 19 लाख की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 9 करोड़ रुपए की लागत से पिपली से लाडवा 20 किलोमीटर सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड़ क फोर लेन और विस्तारीकरण प्रोजैक्ट का उद्घाटन किया | वहीं सीएम ने 9 करोड़ 81 लाख की लागत से निर्मित कुरुक्षेत्र के विद्युत भवन, 12 करोड़ 62 लाख की लागत से करीब 20 कालोनियों के डीआई पाईप लाईन समेत अनेको प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *