गठबंधन की सरकार पर कुृमारी शैलजा के तीखे बोल, जानिए क्या कहा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन के बाद सरकार पर विपक्ष निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ता। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन के बाद सरकार पर विपक्ष निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ता। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा का कहना है कि, भाजपा व जजपा न मिलकर सरकार बना ली गई, सरकार एक दूसरे के बोझ के तले आने के चलते गिर जाएगी। टोहाना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शैलजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ से बातचीत की और आगामी रणनीति के बारे मे भी चर्चा की।
पत्रकारों से बातचीत में कुमारी शैलजा ने कहा कि, सरकार की जनविरोधी नितियों को कांग्रेस कभी भी सहन नहीं करेगी और जरूरत पड़ने पर सदन में व सड़कों पर सरकार को घेरा जाएगा। शैलजा के जुबानी वार यहीं न थमें। आरोपों की झड़ी को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि, भाजपा ने 75 पार का नारा दिया और मीडिय़ा ने भी उसे पार दिखाया अगर सच्चाई जनता के समक्ष आती तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी होती।
bjp congress
शैलजा ने सीएए और एनआरसी पर बोलते हुए कहा कि, सरकार पहले एनआरसी की बात करती थी। लेकिन अब एनपीआर की बात कर रही है, यह सिर्फ जनता का ध्यान मुद्दों से भटकानें के लिए किया जा रहा है। इस दौरान रामकुमार गौतम के ब्यानों पर बोलते हुए कहा कि, प्रदेश में जजपा के रामकुमार गौतम, भाजपा के अनिल विज व महम से बलराज कूंडू चल रहे है ये सिर्फ ड्रामा किया जा रहा है ताकि जनता को भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि, इस सरकार के समय में जनता महज पीडि़त व दुखी है जिसकी ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *