ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून CAA पर बोलते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि, मुसलमानों के नाम पर कुछ लोग हिंसा फैला रहे हैं। और समाज में नकारात्मकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। देश किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं है और ना ही मोदी, योगी और शाह का है। देश हम सभी का है। हिन्दु-मुस्लिम भाइचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही हैं, कुछ लोग हिंसा फैला रहे हैं। यह देश हित में नहीं है, रामदेव ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि देश के सभी मुस्लिम इस विरोध और हिंसा में शामिल नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमामि गंगे प्रोजेक्ट की प्रशंसा की और विश्वास जताया कि इससे नदियों को साफ किया जा सकेगा।
GDP पर बोले बाबा रामदेव
इससे पहले योग गुरु रामदेव ने कॉन्फ्रेंस के दौरन बड़ा बयान दिया था, योग गुरु बाब रामदेव ने कहा था कि, सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर काम करना चाहिए। दुनिया की लबसे बड़ी एजेंसी ने भारत की GDP के अनुमानों को घटाया है। बता दें कि भारत की जीडीपी एक वक्त लगातार 7% से तेज चल रही थी,वो अनुमान अब 5% के नीचे चला गया है।
जानिए क्या बोले रामदेव
इस दौरान योगगुरु बाब रामदेव ने ये भी कहा कि, जो भी प्रदर्शन के दौरान आजादी के नारे लगा रहे हैं, वो पूरी तरह से गलत है और भारत देश हर किसी का है। विपक्ष को हर मुद्दे में राजनीति नहीं करनी चाहिए विपक्ष को देश का फायदा देखना चाहिए। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए रामदेव ने कहा कि, एक वक्त था जब देश में लाखों-करोड़ों रुपये के घोटाले भी हुए है
मलेशिया, इंडोनेशिया ने भारत पर गलत बयान दिए
वहीं योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि ,इंडोनेशिया मलेशिया, जैसे देशों ने भारत पर गलत बयान दिए था जिसके बाद भारत की मोदी सरकार ने सख्त कार्रवाई की, आज भी भारत में 50 हजार करोड़ से ज्यादातर निवेश विदेशी कंपनियों का है। शिक्षा,संस्कृति के क्षेत्रों में अभी भी हम गुलामी का शिकार हो रहे हैं। जनसंख्या नियंत्रण पर रामदेव ने कहा कि मोदी सरकार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कदम बढ़ाने चाहिए।
CAA पर बोले रामदेव
नागरिकता संशोधन एक्ट यानी CAA पर बोलते हुए रामदेव ने कहा कि, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने कई बार इस पर बात की है. दोनों ने बताया है कि इससे देश के नागरिकों को कोई लेना-देना नहीं है।




