कुमारी सैलजा का पीएम और सीएम पर निशाना, कहा-बयानों से बौखलाहट का चल रहा पता

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा राजस्थान चुनावों की कमान मिलने के बाद पहली बार अम्बाला पहुंची। सैलजा यहां पत्रकारों से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा राजस्थान चुनावों की कमान मिलने के बाद पहली बार अम्बाला पहुंची। सैलजा यहां पत्रकारों से रूबरू हुईं और बीजेपी को बौखलाहट से तिलमिलाई पार्टी करार देते हुए आने वाला समय कांग्रेस का बताया। सैलजा ने देश और प्रदेश की राजनीति पर अपनी राय बड़ी बेबाकी से रखी। राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने जमकर केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला किया। सैलजा ने जहां एक ओर राजस्थान में ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए बीजेपी के सफाए की बात कही। वहीं, उन्होंने हरियाणा बीजेपी पर भी जमकर कटाक्ष किया। सैलजा ने कहा कि पिछले दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा में मंत्रणा के लिए आये थे। उन्हें पता लग गया होगा कि अब हरियाणा में भाजपा की सरकार का बंटा धार हो चुका है और अब इनको कोई भी बचा नहीं सकता। जनता इनके खिलाफ हो चुकी है। यहां विकास नाम की कोई चीज नहीं है और पूरे राज्य में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। राज्यसभा के उप सभापति के होने वाले चुनाव पर पूछे गए सवाल पर सैलजा ने कहा कि इस मामले में विपक्ष मिलजुलकर रणनीति बनाएगा ताकि हमारे उम्मीदवार को सफलता मिले।

सीएम मनोहर लाल की ओर से पूर्व सीएम भजनलाल और उनके बेटे कुलदीप बिश्नोई को लेकर दिए गए बयान पर भी कुमारी सैलजा सीएम पर निशाना साधा। सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक इनका स्तर इतना निम्न हो चुका है कि इनके बयानों से ही इनकी बौखलाहट का पता चलता है। सैलजा ने कहा कि इन्हें 2019 की हार साफ नजर आ रही है। इसलिए ये असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाकर ऐसी फिजूल की बातों में लगाना चाहते हैं।

केंद्र और प्रदेश में चुनावों की आहट से पहले ही सभी दलों के नेता जहां एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी करने में लगे है। वहीं, सरकार के अंतिम साल में भी बीजेपी अभी अपने मंत्रियों और विधायकों की नाराजगी का सामना कर रही है। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि आने वाले चुनाव में सूबे की जनता किसके सिर पर जीत का ताज पहनाती है।

Watch Video

https://youtu.be/XIApRLmb63s

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *