ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रेवाड़ी के बिठवाना गांव में एक साल की मासूम को नाना के घर जाने की जिद्द करना इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान तक देनी पड़ गई। नाना के घर जाने की जिद्द के चलते बच्ची के पिता ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी और बाद में शव को कब्र में दफना दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी पिता और दादा को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिठवाना गांव की रहने वाली 8 साल की दिव्या पिछले काफी समय से अपने नाना के घर पर रह रही थी। कुछ दिन पहले वो अपने मां-बाप और बहनों से मिलने के लिए अपने घर आई थी। अब वो वापस नाना के घर जाने की जिद्द कर रही थी, लेकिन दिव्या का पिता संदीप उसे अपने पास रखकर ही पढ़ाना चाहता था, लेकिन जब वो नहीं मानी तो संदीप ने गुस्से में आकर दीवार पर पटककर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद संदीप ने अपने पिता के साथ मिलकर शव को कब्र में भी दफना दिया। अब संदीप को अपने किए पर पछतावा हो रहा है।
जांच अधिकारी ब्रह्मजीत की माने तो बच्ची की हत्या के बाद संदीप और उसके पिता राजसिंह ने शव को शमशान में दफना दिया था। बच्ची के नाना की शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।
यहां सवाल ये उठता है कि क्या कोई पिता इतना बेरहम हो सकता है कि वो अपनी मासूम बच्ची की हत्या कर दे, लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद लोगों की सोच और मानसिकता पर भी सवाल उठने लगे है। खैर देखना होगा कि इस मामले में कोर्ट आरोपियों को क्या सजा सुनाता है।
