पाक की हरकतों में नहीं कोई सुधार, मिल रही है हर और से फटकार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस ने पाकिस्तान को भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के केस में फटकार लगाई है। बता दें कि अध्यक्ष…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस ने पाकिस्तान को भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के केस में फटकार लगाई है। बता दें कि अध्यक्ष इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस जज अब्दुलाक़ावी यूसुफ़ ने यूनाइटेड स्टेट जनरल असेम्बली में ये बताया कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव के केस में वियाना कन्वेंशन के अनुच्छेद 36 के तहत अपने कर्तव्यों का गलत प्रयोग है। उन्होंने बताया की पूरे मामले मे बनती आवश्यक कार्यवाही भी नहीं की थी पाकिस्तान ने।

अब्दुलाक़ावी यूसुफ़ ने बताया कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को उनके बनते अधिकार भी नहीं दिए है। पाकिस्तान ने अनुछेद 36 का उलंघन किया है। कोर्ट ने  कुलभूषण जाधव केस में वियाना कन्वेंशन का नाम कई बार लिया। कोर्ट ने पाकिस्तान पर काउंसलर एक्सेस देने पर भी जोर दिया। कोर्ट के मुताबिक वियाना कन्वेंशन में कहीं इस बात का जिक्र नहीं कि शक के बुनियाद पर आप किसी को हिरासत में ले रहे है और उससे पूछ-ताछ कर रहे है पर उस शख्स को काउंसलर एक्सेस नहीं दे रहे हैं।

बता दें कि, कुलभूषण जाधव को 2017 में जासूसी और आतंकवाद के संघीन आरोप में पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस के अध्यक्ष अब्दुलाक़ावी यूसुफ़ ने सजा पर दोबारा विचार करने का फैसला सुनाया था। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस ने कुलभूषण जाधव की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान ने काउंसिलर ऐक्सेस अधिकार का भी उल्लंघन किया था। ICJ के इस फैसले से भारत भी सहमत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *