ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुलभूषण जाधव को कॉन्सुलर एक्सेस देने के पाकिस्तान के प्रस्ताव को भारत ने स्वीकार कर लिया है। कुलभूषण जाधव को कॉन्सुलर एक्सेस अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत दिया जा रहा है। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा था कि, जाधव को वियना कन्वेंशन के तहत काउंसलर एक्सेस मिलेगा। उन्होंने कहा यह एक्सेस आईसीजे के फैसले और पाकिस्तान के कानून के तहत दिया जाएगा।
इसके तहत कुलभूषण से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख गौरव अहलूवालिया सोमवार सुबह पाक विदेश मंत्रालय पहुंचे। उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान मुलाकात के दौरान माहौल अच्छा रखेगा और आईसीजे के निर्देशों का पालन करेगा।
जानिए क्या है कॉन्सुलर एक्सेस
कॉन्सुलर एक्सेस का मतलब है कि जिस देश का कैदी है उस देश के राजनयिक या अधिकारी को जेल में बंद कैदी से मिलने की इजाजत दी जाए।


