मध्यावधि चुनाव को लेकर विरोधियों को कृष्णपाल गुर्जर ने दिया करारा जवाब

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विरोधियों के मध्यावधि चुनाव होने पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, विपक्ष तो मुंगेरी लाल के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विरोधियों के मध्यावधि चुनाव होने पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, विपक्ष तो मुंगेरी लाल के सपने देख रहा है, जो पूरे होने वाले नहीं हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि, विरोधियों के पास अब कुछ कहने के लिए बचा ही नहीं है।

तो वहीं कृष्णपाल गुर्जर ने सीएम और गृहमंत्री के बीच सीआईडी को लेकर उपजे विवाद पर कहा कि, दोनों में कोई अतर्विरोध नहीं है। उन्होंने इस विवाद के लिए मीडिया को ही जिम्मेदार ठहरा दिया है.। हालांकि इस दौरान कृष्णपाल गुर्जर में दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी और जेजेपी के बीच गठबंधन के क्यासों पर कहा कि, ये फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है, कि वो किससे गठबंधन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *