ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में आयोजित जेजेपी की बैठक के बाद पार्टी के प्रधान महासचिव केसी बांगड़ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, बैठक में ये फैसला लिया गया है कि, पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
अगर बीजेपी गठबंधन पर विचार करती है तो पार्टी के संस्थापक अजय चौटाला को अधिकृत किया है, वह अंतिम फैसला लेंगे। आगे कहा कि, जब इनेलो होती थी हमने तब भी चुनाव लड़े थे। जेजेपी पार्टी चुनाव चिन्ह चाबी पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए 5 टीमें बनाई है, जो दो-तीन दिन में रिपोर्ट दे देंगी।

