ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चार हजार करोड़ रुपए की लागत से बनी रोहतांग सुरंग के खुलने का इंजतार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि दिसंबर में यह सुरंग खुलने वाली है। दरअसल, चीन और पाकिस्तान की सरहद पर तैनात सेना तक आसानी से रसद और हथियार पहुंचाने के मकसद से यह सुरंग बनाई गई है। थ्री-डी तकनीक से लैस इस सुरंग के भीतर के 8.9 किलोमीटर लंबे सफर को तय करने के लिए अब सिर्फ 15 से 20 मिनट लगेंगे।
हिमाचल प्रदेश के सीएम जय राम ठाकुर ने मनाली में कहा कि, सरकार ने यह लक्ष्य रखा है कि इस साल दिसंबर माह तक रोहतांग सुरंग को तैयार कर लिया जाएगा। साथ ही यह योजना बनाई गई है कि देश-विदेश के मनाली घूमने आने वाले सैलानियों को रोहतांग सुरंग का सफर हमेशा यादगार साबित हो। सुरंग के भीतर सफर कर रहे लोगों को थ्रीडी तकनीक के जरिए से ऐसा लगेगा कि वे बर्फ के ग्लेशियरों और घने जंगलों के बीच से गुजर रहे हैं।

