चुनाव से पहले हरियाणा में ‘मनोहर’ लॉलीपॉप ! किस विभाग के कर्मचारियों को क्या मिला ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। किसी भी वक्त आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। इस बीच लगभग हरियाणा के हर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। किसी भी वक्त आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। इस बीच लगभग हरियाणा के हर विभाग के कर्मचारी सरकार से नाराज होकर धरने प्रदर्शन पर चले गए थे। सफाई कर्मचारी, गेस्ट टीचर्स, कंप्यूटर टीचर्स, आशा वर्कर्स, ट्यूबवेल कर्मचारी, एएनएम, फार्मासिस्ट, डॉक्टर्स सभी हड़ताल पर गये थे। रोडवेज कर्मचारियों के साथ सरकार की सालों से ठनी है।

CM Manohar  मुख्यमंत्री मनोहर लाल जानते थे की ऐसे में अगर हालात नहीं सुधारे गये तो चुनाव के दौरान ये कर्मचारी उनके लिए मुसीबत का सबब बन सकते हैं लिहाजा, बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कर्मचारियों के लिए चुनावी पिटारा खोल दिया। लगभग हर विभाग के कर्मचारी को मनाने के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणाएं की।

सफाई कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी

हाल में सबसे ज्यादा दिनों तक सफाई कर्मचारी प्रदर्शन पर थे। लिहाजा सरकार ने सफाई कर्मचारियों की वेतन बढ़ाकर उन्हें खुश करने की कोशिश की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की । सफाई कर्मचारियों की वेतन में 1500 की वृद्धि की गई है।

CM Manohar

ग्रामीण सफाई कर्मियों को पहले 11000 रुपये वेतन मिलते थे जिन्हें बढ़ाकर 13500 कर दिया गया है वहीं शहरी सफाई कर्मचारियों को 13500 से बढ़ाकर 15000 कर दिया गया है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि था कि उन्होंने मेनिफेस्टो में जो वादा सफाई कर्मचारियों के लिए 2014 में किया था वो पूरा किया। इसके तहत 39000 कर्मचारियों की वेतन में वृद्धि की गई है।

चीनी मिल के अस्थाई कर्मचारी को लाभ

चीनी मिल के अस्थाई कर्मचारियों को लेकर भी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने स्थाई कर्मचारियों का वेतन 1 अगस्त 2018 से बढ़ाया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम ने कहा कि अब कच्चे कर्मचारियों के वेतन में भी 14.29 फीसदी का इजाफा होगा, और इसका लाभ 1 अगस्त 2018 से ही उन्हें भी मिलेगा।

CM Manohar

इन विभागों के कर्मचारियों को भी सौगात

  • अर्बन हेल्थ सेंटर के सर्विस रूल एनएचएम के समान
  • ट्यूबवेल के पार्ट टाइम कर्मचारियों को 8 घंटे का काम
  • पैक्स कर्मचारियों के लिए 10 फीसदी वैकेंसी जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंकों में आरक्षित
  • किसानों से 70 फीसदी लोन रिकवरी करने वाले कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर
  • 14000 ग्रामीण चौकीदारों को 25 फीसदी ईपीएफ का लाभ
  • मिड-डे मील स्कीम के कर्मचारियों को भी लाभ
  • दिव्यांग कर्मचारियों को बिजली कंपनियों में आरक्षण लाभ मिलेगा
  • महंगाई के अनुपात में हर 6 महीने पर आंगनवाड़ी वर्कर्स का बढ़ेगा वेतन
  • गेस्ट टीचर्स को लेकर लागू एक्ट के रूल्स नोटिफाईड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *