ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद में एक ड़ाँ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बाद चारों आरोपियों को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया था। जिसको लेकर एक याचिका दायर कि गई थी। जिसपर आज चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने सुनवाई की जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, लोगों को सच जानने का अधिकार है और कोर्ट जांच के पक्ष में है। वहीं कोर्ट ने तेलंगाना सरकार के इस तर्क को सिरे से खारिज कर दिया कि मामले में पहले से ही जांच चल रही है। ऐसे में दो अलग-अलग जांच की जरूरत नहीं है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की मेडिकल और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट मांगी है।
कोर्ट में अपनी दलील देते वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि इस मामले में फिलहाल SIT की जांच चल रही है, जिसके बाद कोर्ट ने कहा कि अगर आप पुलिस के खिलाफ क्रिमिनल ट्रायल चलाना चाहते हैं तो हम कोई आदेश जारी नहीं करेंगे। लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो हम जांच का आदेश दे देंगे।

