ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीके से मनाया गया। वहीं, इस मौके पर पंचकूला के सेक्टर- 3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वॉकथान कार्यक्रम आयोजिक किया गयाा। जिसमें प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश डांडा ने भी शिरकत की।
इस मोके पर उन्होंने विजेता महिला खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और उनकी सराहना भी की। उन्होंने वार्षिक कैलेंडर एवं ऋतु चक्र के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर भी एक पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर सुरक्षित बालिका विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। मंत्री ने कहा कि, आज महिलाएं बेटियां किसी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं है। सभ्य समाज की नींव मजबूत करने के लिए बेटियों को शिक्षित करने के साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ाना चाहिए। इससे न केवल अपना बलिक परिवार व देश का विश्व में परचम लहराने में योगदान दे सकती है।
उन्होंने कहा कि, सरकार ने महिलाओं व बच्चों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इससे वे न केवल आत्मनिर्भर हो रही हैं बल्कि स्वावलंबी भी बन रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी2015 में बेटी बचाओ बेटी पढायो का ही नतीजा है कि हरियाणा में लिंगानुपात बढ़कर 923 हो गया। आज बेटियों के जन्म पर खुशी मनाकर लोगों ने परिवर्तन को अपनाया है व सुखद समाज में योगदान दिया है।


