जानिए आने वाले दिनों मेें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के कई इलाकों में पिछले तीन दिनों में बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। अब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के कई इलाकों में पिछले तीन दिनों में बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। अब हर जगह पर सुबह सुबह धुंध छाई रही है वहीं ठिठुरन भी बढ़ गई है। शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद अब सोमवार के दिन धुंध और ठंड से लोगों को ठिठुरना पड़ सकता है।
weather

हरियाणा के लगभग सभी जगहों पर वीरवार और शुक्रवार को बारिश होती रही। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई जिससे अचानक से मौसम ठंडा हो गया है। तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है। अब इस बारिश के बाद अगले तीन चार दिनों तक धुंध और ठंड का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। हालांकि चार-पांच दिनों के बाद फिर से बारिश के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *