ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी की जेब पर अब खासा असर पड़ने वाला है। जी हां, अब सब्जियां खरीदते वक्त आपको सोच-विचार करना पड़ैगा, क्योंकि प्याज के बाद अब आलू की कीमत भी आसमान छू रही है। आपको बता दें कि, पिछले 10 दिनों में आलू का रीटेल दाम 100 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया हैं।
आलू की कीमत 40-50 रुपये किलो हो गई है। आलू की बढ़ती कीमतों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि,पिछले साल के मुकाबले दिसंबर में इसकी कीमतें दो से तीन गुना तक बढ़ी हैं। दिल्ली के रीटेल बाजारों में शनिवार को आलू की औसत कीमत 40 रुपये किलो थी, जो अगले दिन 50 रुपये तक बिका। पिछले हफ्ते यह 20 से 25 रुपये की रेंज में था।

