सूर्य की ध्वनि को ट्वीट कर ट्रोल हुईं किरन बेदी, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी ने अपने ट्विटर से एक ट्वीट किया जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी ने अपने ट्विटर से एक ट्वीट किया जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं दरअसल पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें किरण बेदी की तरफ से वीडियो में दावा किया गया था कि सूर्य से ऊं की आवाज आती है, लेकिन बेदी का ये वीडियो फर्जी था, वहीं दूसरी तरफ सूर्य की असली आवाज भी वायरल हो रही है, जिसका सोर्स नासा का पॉडकास्ट है।

ट्रोलर्स के निशाने पर आईं बेदी

सूर्य से ऊं की आवाज के इस वीडियो को पोस्ट करते ही पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं, जिसके बाद कई लोगों ने उनपर तरह तरह के कमेंट किए, विवाद बढ़ता देख, किरण बेदी ने एक और ट्वीट किया। अपने अगले ट्वीट में किरण बेदी ने ऊं की तस्वीर पोस्ट की। बेदी ने लिखा कि हम लोग सहमत भी हो सकते हैं और असहमत भी ।

सूर्य की असली आवाज

नासा ने कुछ वक्त पहले सूर्य की असली आवाज जारी की थी, आप अगर इस आवाज को सुनना चाहते हैं को इस लिंक पर क्लिक करें जो आपके नासा के ऑफिशियल पेज का है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *