ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड ने चंडीगढ़ प्रशासन के आगे एक बड़ी मांग रखी है। सूत्रों का कहना है उन्होने पुलिस विभाग ने उनको 25 पद देने की मांग की है। जिसके बाद उनको सही तरीके से न्याय मिल सकेंगा। अपनी इस मांग को लेकर चंडीगढ़ ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड ने कहा कि पुलिल विभाग में पद मिलने के बाद उनकी बातों को सही ढंग से सुना जा सकेंगा।
साथ ही उन्होने ये भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने पुलिस विभाग में किन्नरों को पद देने के लिए फैसला कर चुकी है। इसलिए चडीगढ़ प्रशासन को भी इस दिशा में कदम उठाना चाहिए। गौरतलब है कि चंडीगढ़ ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड सबसे पहले तामिलनाडू में और उसके बाद चंडीगढ़ में बना था।

