ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के बेलगढ़ में बने फार्म हाउस में बलात्कार के बाद हत्या कर फेंकी गई छह वर्षीय बच्ची के केस में पुलिस ने 24 घंटों के भीतर चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी भी पुलिस अंधेरे में ही तीर चला रही हैं और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद नहीं हुआ है।
एसपी राजेश कालिया के मुताबिक पुलिस बेहद संजीदा तरीके से काम कर रही। जल्दबाजी में कोई भी एंगल नहीं छोड़ना चाहती। वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल का कहना है कि यह एक जघन्य अपराध है और ऐसे में राजनीति करना सबसे बड़ी मूर्खता होगी। स्पीकर ने विश्वास दिलाया है कि सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगी। स्पीकर ने यह भी कहा कि ऐसे अपराधियों के लिए पहले से ही कानून काफी सख्त हैं, लेकिन आज जरूरत है कि समाज के सभी वर्ग मिलकर इस मुद्दे का कोई समाधान निकालें।
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के घोड़ा–फार्म में चौकीदार की बेटी की गर्दन कटी लाश रविवार को घोड़ा–फार्म के ही एक सुनसान इलाके से बरामद हुई थी। लाश मिले 24 घंटे से अधिक का समय हो चुका है लेकिन अभी तक पुलिस अंधेरे में ही तीर चला रही है। हालांकि पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए राउंडअप किया है लेकिन अभी तक जांच अधिकारियों के हाथ ना तो कोई ठोस सबूत लगा है और ना ही हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद हुआ है।
बच्ची से रेप और हत्या मामले में 4 हिरासत में
हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद
संदिग्धों को किया पूछताछ के लिए राउंडअप
Watch Video
https://youtu.be/s4dE-QoyFd0
