ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल के किन्नौर में कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार लुढ़कते हुए 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में बैठे चालक सुरेन्द्र सिंह और सज्जन सैनी की मौके पर ही मौत हो गई।
तो वहीं के स्थानीय लोगों की मदद से शवों को स्पीलो हॉस्पिटल पहुंचाया। तो वहीं दोनों मृतकों के परिज़नों को 10-10 हजार फौरी राहत प्रदान की गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया।

