लहु से लाल हुई जमीन- लाश को देख पिता का रो रो कर बुरा हाल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल दहला देने वाली तस्वीरें होशियारपुर के नजदीक के भंगी चौक की हैं जहां एक बाईक सवार को ट्रक चालक ने कुचल डाला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल दहला देने वाली तस्वीरें होशियारपुर के नजदीक के भंगी चौक की हैं जहां एक बाईक सवार को ट्रक चालक ने कुचल डाला और मौके से फरार हो गया | मामले के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक विशाल अपने भाई के साथ-साथ कपड़े की दुकान चलाता था । घटना रविवार की है जहां मृतक अपनी दुकान की तरफ जा रहा था लेकिन तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार कर उसे कुचल डाला । जिसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

मौके पर पहुंचे थाना मॉडल टाउन के एस एच् ओ नरिंदर कुमार ने बताया की ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और उसका ट्रक कब्जे में लेकर अगली कार्यवाही की जा रही है । ट्रक चालक फरार है अभी तक कोई सुराग नहीं पुलिस के हाथ नई लगा, लेकिन यह इस रोड पर यह कोई पहला हादसा नहीं है- तेज रफ्तार ट्रकों का शिकार यहां कई लोग हो चुके हैं, और उनका शिकार परिवार जब भी इस राह से गुजरता होगा- आज भी उनकी रुह कांप जाती होगी । लेकिन रुह कंपा देने वाले इन हादसों पर अंकुश कब लगेगा ।

Watch Video

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1105619669618525/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *