ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार ने रोडवेज में किलोमीटर स्कीम की शुरुआत कर दी है। आज गुरुग्राम में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने नारियल फोड़कर किमी. स्कीम के साथ-साथ ई-टिक्टिंग की भी शुरुआत की है। दरअसल, किमी स्कीम के तहत 190 बसों को रोडवेज के बेड़े में शामिल करते हुए उन्हें रुटों पर उतार भी दिया गया है।
हालांकि एक तरफ जब गुरुग्राम में परिवहन मंत्री किमी. स्कीम की शुरुआत कर रहे थे, तो दूसरी तरफ रोडवेज कर्मचारी यूनियन इसका विरोध कर रहे थे, लेकिन पुलिस बल की तैनाती होने के कारण रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन की जो रणनीति अख्तियार कर रखी थी, वो सिरे नहीं चढ़ सकी। आपको बता दें कि रोडवेज कर्मचारी इस किलो. स्कीम का विरोध कर रहे हैं, साथ ही सरकार पर निजीकरण के भी आरोप लगाए हैं। लेकिन इसके बावजूद आज राज्य में किलो. स्कीम की शुरुआत हो चुकी है।

