ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हमेशा सरकार पर सवाल उठते रहते हैं, इन सवालों का जवाब देते हुए गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि, प्रदेश की पुलिस को ‘स्मार्ट पुलिस’ बनाया जायेगा।
पुलिस को कॉल आते ही पुलिस 15 मिनट में मौके पर पहुंच जायेगी। विज ने भिवानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, वो गब्बर नहीं हैं, लेकिन वो पुलिस विभाग को दुरुस्त कर देंगे। अनिल विज ने कहा कि वह पुलिस को इतना मजबूत बना देंगे कि अपराधियों की अपराध करने से रूह कांप जाएगी। साथ ही विज ने कहा कि पुलिस को हर लिहाज से आधुनिक बनाया जाएगा, इसके लिए लेटस्ट टैक्नॉलोजी का सहारा लिया जाएगा और 600 नई गाड़ियां खरीदी जाएंगी।

