कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोबारा बनने वाले हैं माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

मुंबई, 7 अक्टूबर बॉलीवुड कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार से माता-पिता बनने वाले हैं। य़ह खुशखबरी कपल ने सोशल मीडिया अंकाउंट पर…

कियारा आडवाणी

मुंबई, 7 अक्टूबर

बॉलीवुड कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार से माता-पिता बनने वाले हैं। य़ह खुशखबरी कपल ने सोशल मीडिया अंकाउंट पर पोस्ट कर दी।कपल बहुत ही जल्द अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे।कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी।सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग कपल को बधाई दे रहे हैं।

सराया मल्होत्रा बनेगी बड़ी बहन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने पिछले साल नवंबर में अपनी पहली बेटी सराया का स्वागत किया था। अब कपल की  बेटी सराया जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली है।  कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर में सराया को भी शामिल किया है।

क्या खास है तस्वीर में

कपल ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, उसमें सिद्धार्थ, कियारा और सराया के हाथ नजर आ रहे हैं। तीनों ने छोटे से बच्चे के बुने हुए जूते हाथ में थामें दिखाई दे रहें हैं। कपल ने तस्वीर में लिखा है कि एक बार फिर से जिंदगी के खूबसूरत तोहफे से उन्हें नवाजा जा रहा है।

अन्य खबरें जानें-

Air Marshal आशुतोष दीक्षित होंगे देश के अगले वायुसेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *