दिल्ली, 7अक्टूबर
ऑपरेशन सिंदूर में महत्वरपूर्ण भूमिका निभाने वाले एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित देश के अगले वायु सेना प्रमुख होंगे। वर्तमान में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह है। एपी सिंह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत होंगे औऱ उसी दिन आशुतोष दीक्षित कार्यभार संभालेंगे। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित तेजस जैसे स्वेदेशी विमान की परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए जानें जाते हैं।
कौन है एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ?
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित का जन्म 9 दिसंबर 1966 में हुआ था।वें देश के 29वें वायुसेना प्रमुख बनेंगे। उन्हे 40 साल का अनुभव है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार आशुतोष दीक्षित को 20 से अधिक विमानों में 3,500 घंटों से भी अधिक काम करने का अनुभव है।
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने अपने करियर में ऑपरेशन सेटेड सागर, ऑपरेशन रक्षाक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित एक प्रायोगिक टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं।
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को उनकी सेवाओं के लिए 2006 में वायु सेना मेडल, 2011 में विशिष्ट सेवा मेडल, 2023 में अति विशिष्ट सेवा मेडल और 2026 में परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।
अन्य खबरें जानें-



