KHANNA POLICE ने किया नकली CIA स्टाफ कर्मी को गिरफ्तार, जबरन करता था वसूली, नकली पिस्तौल बरामद

खन्ना, 24 जुलाई खन्ना पुलिस ने खुद को CIA स्टाफ का कर्मचारी बताकर लोगों को डरा-धमकाकर जबरन वसूली करने वाले एक शातिर युवक को गिरफ्तार…

KHANNA

खन्ना, 24 जुलाई

खन्ना पुलिस ने खुद को CIA स्टाफ का कर्मचारी बताकर लोगों को डरा-धमकाकर जबरन वसूली करने वाले एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव राहौण निवासी लखवीर सिंह उर्फ लक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक नकली पिस्तौल भी बरामद की है, जिससे वह लोगों को पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर रुपये ऐंठता था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ क्षेत्र में कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।पुलिस के अनुसार लखवीर सिंह के पिता पंजाब होमगार्ड में जवान थे और कुछ समय पहले ही सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता की नौकरी का फायदा उठाते हुए आरोपी लोगों के सामने खुद को CIA स्टाफ का कर्मचारी बताता था। इसके बाद वह नकली पिस्तौल दिखाकर लोगों को धमकाता और उनसे नकदी वसूल लेता था। कई पीड़ित डर के मारे शिकायत करने से भी बचते रहे।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि लखवीर सिंह लगातार पुलिस अधिकारी बनकर अवैध वसूली कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से नकली पिस्तौल बरामद हुई, जिसे वह वारदातों के दौरान इस्तेमाल करता था।

एसपी (इंवेस्टिगेशन) पवनजीत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है। 21 जनवरी 2026 को उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस अब उसके पुराने रिकॉर्ड के साथ-साथ हाल के मामलों की भी जांच कर रही है।

सिटी थाना-2 की पुलिस ने लखवीर सिंह के भाई शमशेर सिंह उर्फ शम्मी को नशा करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसका डोप टेस्ट कराया गया, जिसमें उसके नशा करने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके खिलाफ भी NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि लखवीर सिंह ने अब तक कितने लोगों से अवैध वसूली की और कहीं उसके साथ कोई अन्य साथी भी इस गिरोह में शामिल तो नहीं था।

पुलिस ने ऐसे लोगों से भी आगे आने की अपील की है जो आरोपी की धमकियों या जबरन वसूली का शिकार हुए हों, ताकि उसके खिलाफ और मजबूत कानूनी कार्रवाई की जा सके।

अन्य खबरें जानें-

PALWAL थाने की हवालात में युवक ने लगाया फांसी का फंदा , युवक की मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *