PALWAL थाने की हवालात में युवक ने लगाया फांसी का फंदा , युवक की मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

पलवल,  24 जुलाई पलवल जिले के  उटावड़ थाना में पुलिस हिरासत में रिमांड पर लिए गए गांव मलाई निवासी सैफ नामक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों…

पलवल

पलवल,  24 जुलाई

पलवल जिले के  उटावड़ थाना में पुलिस हिरासत में रिमांड पर लिए गए गांव मलाई निवासी सैफ नामक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की माने तो सैफ की हत्या हुई है तो वही पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या बताया है। मृतक का पोस्टमार्टम पलवल के नागरिक अस्पताल में मजिस्ट्रेटी जांच और न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में करवाया गया है।

उटावड़ थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मलाई गांव निवासी 25 वर्षीय सैफ पुत्र नुरुद्दीन का शव  छह बजे उटावड़ थाने की हवालात में फंदे से लटका मिला था। युवक को चोरी के एक मामले में पुलिस पकड़कर थाने लाई थी। रात में ओढ़ने के लिए दी गई चादर को कथित तौर पर फाड़कर उसकी पतली पट्टी से फंदा बनाया गया और हवालात की छत के पास लगे एंगल से लटककर युवक ने जान दे दी। उन्होंने बताया मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पलवल लाया गया।  नागरिक अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम  वीडियोग्राफी के  साथ करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

अन्य खबरें जानें-

FIROZPUR में ASI ने वीडियो बनाकर नहर में लगाई छलांग,पत्नी के चुनाव लड़ने के बाद ब्लैकमेलिंग से था परेशान,7 लोगों के लिए नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *