Bangladesh Former PM Khaleda Zia Death:
बांग्लादेश की पूर्व पीएम और बांग्लादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया का निधन (Khaleda Zia Death) हो गया. खालिदा जिया का मंगलवार सुबह करीब 6 बजे निधन हो गया. 80 वर्षीय खालिदा जिया लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं. BNP ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की पुष्टि की. इनका इलाज ढाका के एवरकेयर अस्पताल में चल रहा था. वे 23 नवंबर से भर्ती थीं. 11 दिसंबर को उनकी हालत अत्यंत नाजुक हो गई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया.
डॉक्टरों के अनुसार, वे लीवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं. इसके अलावा गठिया, मधुमेह और दिल व छाती से जुड़ी समस्याओं ने उनकी स्थिति को और जटिल बना दिया था.
बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री-
जिया बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं. पहली बार ये साल 1991 में प्रधानमंत्री बनीं. इनके पति जियाउर रहमान बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति थे. खालिदा जिया का पहला कार्यकाल 1991 से 1996 तक था. दूसरी बार वह 2001 से 2006 तक पीएम रहीं. जिया के नाम बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और मुस्लिम दुनिया में बेनजीर भुट्टो के बाद दूसरी महिला प्रधानमंत्री का खिताब है. साल 1991 के आम चुनाव में बीएनपी ने शानदार जीत हासिल कर जिया बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनीं. जिया ने 1996 में अल्पकालिक सरकार में काम किया. उस समय अन्य दलों ने चुनाव धोखाधड़ी के आरोपों के कारण पहले चुनाव का बहिष्कार किया गया.
Khaleda Zia Death: 2014 में फोर्ब्स पत्रिका में शामिल-
खालिदा जिया का जन्म 1945-1947 में बंगाल प्रेसीडेंसी के अविभाजित दिनाजपुर जिले के जलपाईगुड़ी में हुआ था. जिया के पिता इस्कंदर अली मजूमदार चाय व्यवसायी थे. वहीं माँ तैयबा मजूमदार थीं. जिया 5 संतानों में से तीसरी थीं. जिया का पैतृक घर फुलगाजी उपजिला, फेनी में है. खालिदा जिया के नाम केवल प्रधानमंत्री तक सीमित नहीं है. साल 2014 में उन्हें फोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की अपनी सूची में शामिल किया था.
इस सूची में जिया 14वें स्थान पर रखा था. इससे पहले जिया 2005 में इस सूची में 29वें स्थान पर और 2006 में 33वें स्थान पर थीं. बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का जन्म पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी में हुआ था. आज वह हिस्सा दिनाजपुर जिले में आता है. इसके बाद पाक का बंटवारा हो गया. बंटवारे के बाद दिनाजपुर पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा बन गया. बाद में बंटवारा होकर बांग्लादेश का जन्म हुआ. ऐसे जिया 3 देशों की नागरिक रह चुकी हैं.
अन्य खबरें जानें-
Phillaur Big Incident: ਫਾਇਨਾਂਸ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਘੇਰ ਕੇ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਲੁੱਟ, ਕਾਰ ਸਵਾਰ ਨੌਜਵਾਨ ਜ਼ਖ਼ਮੀ



