Former Nepali PM Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही नए पीएम बालेन शाह का बड़ा एक्शन, ओली अस्पताल में भर्ती 

Former Nepali PM Oli Arrested: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार हो गए हैं। बालेन शाह ने प्रधानमंत्री बनते ही बड़ा एक्शन लिया…

Former Nepali PM Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही नए पीएम बालेन शाह का बड़ा एक्शन, ओली अस्पताल में भर्ती 

Former Nepali PM Oli Arrested:

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार हो गए हैं। बालेन शाह ने प्रधानमंत्री बनते ही बड़ा एक्शन लिया है। सरकार बनाते ही उन्होंने विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। पहली ही कैबिनेट मीटिंग में फैसला लेकर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री ओली की गिरफ्तारी के कुछ समय बाद उन्हें काठमांडू के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वे लंबे समय से बीमार हैं और उनका पहले कई बार किडनी ट्रांसप्लांट ( Former Nepali PM Oli Arrested) भी हो चुका है।

पद को संभालते ही पहली कैबिनेट मीटिंग

देश की सत्ता संभालते ही बालेन शाह की कार्रवाई जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा संकेत मानी जा रही है। क्योंकि बालेन शाह की सरकार ने विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मौत के लिए ओली और लेखक को ही जिम्मेदारी ठहराया है। बालेन शाह ने पद को संभालते ही कैबिनेट मीटिंग बुलाई, जिसमें जांच आयोग की रिपोर्ट जारी की गई थी। छात्र आंदोलन की जांच कर रहे आयोग ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान निहत्थे छात्रों पर गोली चलाई गई। जिसके चलते कई छात्रों की मौत हुई। इस रिपोर्ट के आधार पर ही ओली और लेखक को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए। मीटिंग के बाद पहले ओली को पकड़ा गया और फिर पुलिस ने रमेश लेखकर को पकड़कर जेल में डाला। यह करके बालेन शाह ने संकेत दिए है कि वे नेपाल की सियासत बदल देंगे।

Former Nepali PM Oli Arrested

जांच आयोग की रिपोर्ट में पुलिस, सशस्त्र बल और सेना के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। बालेन शाह सरकार ने अभी तक उनके खिलाफ सीधी कार्रवाई नहीं की है। बल्कि छात्र आंदोलन में इन सभी की भूमिका तय करने के लिए अलग जांच समिति गठित करने का फैसला किया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर ही उपरोक्त के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और दोषी मिलने पर सजा दी जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें-

Gurdaspur: गुरदासपुर के कोट संतोख राय गांव में छह महीने से घरों के बाहर जमा 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *