ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नेता विपक्ष सुखपाल खैरा ने अवैध माइनिंग मामले में पंजाब सरकार को जमकर घेरा | खैरा ने कहा कि माइनिंग मुद्दे पर काम तभी होगा जब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद उड़कर देखेंगे
पंजाब की नदियों का रेप किया जा रहा- खैरा
खैरा ने कहा कि माइनिंग मुद्दे पर सीएम के ट्वीट के बाद किस-किस पर एक्शन लिया गया, खैरा ने कहा कि सरकार उन सब लोगों के नाम भी बताए, जो पंजाब की नदियों का बलात्कार कर रहे है | उन्होंने कहा कि कुछ लोग लोग एक लीगल माइन लेकर, 6 गैरकानूनी माइन चलाते हैं |
माइनिंग रोकने के लिए ऑल पार्टी कमेटी बनाई जाए
खैरा ने कहा कि अवैध माइनिंग रोकने के लिए ऑल पार्टी कमेटी बनाई जानी चाहिए, जिससे वो कमेटी खुद जाकर इन खदानों को चेक कर सके |
खैरा ने जंग-ए-आजादी को सफेद हाथी बताया
खैरा ने जंग-ए-आजादी पर कहा कि पंजाब सरकार को जंग-ए-आजादी की नहीं स्कूलों और अस्पातल सहित लोगों की भलाई के लिए काम करने की जरूरत है | खैहरा ने जंग-ए-आजादी को सफेद हाथी कहा |
Watch Video
https://youtu.be/ySnTiy1AIUs
