ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स की दुनिया के सबसे रईस लोगों की लिस्ट में आठ भारतीय महिलाओं को जगह मिली है । बता दें कि फोर्ब्स 2018 बिलियनेयर्स लिस्ट में कुल 256 महिलाएं हैं और इस लिस्ट में इतनी महिलाओं की संख्या पहले कभी नहीं रही है । इन महिलाओं की सालाना नेटवर्थ 1 लाख करोड़ डॉलर से अधिक की है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा है ।
फोर्ब्स सूची में भारतीय महिलाओं के अरबपतियों में, सावित्री जिंदल 8.8 अरब डॉलर के साथ भारत में सबसे धनी महिला हैं और बायोकॉन की प्रमुख किरण मजूमदार-शॉ दूसरी सबसे अमीर भारतीय महिला हैं । फोर्ब्स के मुताबिक़ अपने दम पर बिजनेस में कामयाबी हासिल कर लिस्ट में जगह बनाने वाली महिलाओं की संख्या पहली बार 72 पर पहुंची है जो पिछले वर्ष 56 थी ।


