केजरीवाल का विरोध, बीजेपी कार्यकर्ताओ ने केजरीवाल को असंध जाने से रोका

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज करनाल जिले के असंध हल्के के गाँव बाल पबाना में डिस्पेन्सरी को देखने के लिए आये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज करनाल जिले के असंध हल्के के गाँव बाल पबाना में डिस्पेन्सरी को देखने के लिए आये थे, लेकिन प्रशासन ने नहीं जाने दिया पानीपत से आगे और केजरीवाल को बताया की इलाके के लोगो ने ट्रैक्टर ट्रॉली अड़ाकर रोड जाम किया है जिसके चलते अरविंद केजरीवाल पानीपत के रेस्ट हाउस में रुके ।

   

लेकिन भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ की हरकतें यहां भी नही रुकी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और मौजूदा कर्नल लोकसभा की निगरानी समिति के अध्यक्ष  ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान अंदर आकर अरविंद केजरीवाल के साथ अभद्र व्यवहार किया और कहा कि तुम्हे क्या पावर  है डिस्पेन्सरी चेक करने की पहले अपनी दिल्ली को संभाल ले |

kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने कहा बीजेपी पूरी तरह बोखला गई है इनकी उल्टी गिनती शुरू  हो गई है । उन्होंने इसे सुरक्षा में चूक माना और कहा कि इसे जान भुझ कर भेजा गया है पुलिस जब इन्हे जानती है तो उसे रोका क्यों नहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी लगाया सवालिया निशान और  कहा की यह एक टुच्ची हरकत है ।

24 तारीख से करेंगे हरियाणा के हर लोकसभा  में रैली की शुरुआत।  लेकिन भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अपनी इस हरकत से कतई शर्मिंदा नहीं है उनका कहाँ है की उन्हें यहां नहीं आना चाहिए था वही पानीपत के सिविल अस्पताल में जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ के साथ अरविन्द केजरीवाल के विरोध में इकठ्ठे हुए |

जिला अध्यक्ष प्रमोद विज ने कहा की केजरीवाल को क्या हक है हमारे अस्पतालों का निरिक्षण का अगर इलाज करवाना है तो अमृतसर या आगरा जाना चाहिए यानी जिलाध्यक्ष ने दिल्ली के सीएम को पागलखाने का इलाज करने वाले अस्पताल में इलाज करवाने के लिए कह कर मर्यादा लांघी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *