Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद यहां की राजनीति से दूर अरविंद केजरीवाल ने अब वैकल्पिक राजनीति के लिए युवाओं पर बड़ा दांव खेला है. आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार (20 मई) को अपना आधिकारिक छात्र विंग – ‘वैकल्पिक राजनीति के लिए छात्र संघ’ लॉन्च किया.(Kejriwal launched student wing ASAP in Delhi news in hindi)
इसके जरिए देशभर के 50,000 कॉलेजों में 5 लाख देशभक्त युवाओं को राजनीति के लिए तैयार करने की योजना है, ताकि वे वैकल्पिक राजनीति की नींव रख सकें.
खबरों के मुताबिक, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान ASAP लॉन्च किया. युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के प्रयास में आप ने अपनी नई छात्र शाखा का गठन किया है. उन्होंने कहा कि यह राजनीति के क्षेत्र में छात्रों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा. इस अवसर पर मनीष सिसोदिया, पंजाब के नेता मीत हेयर, अनमोल गगन मान सहित अन्य बड़े नेता भी मौजूद थे.
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मंत्री पुत्र प्रथा को खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि देश का कोई भी युवा और आम आदमी अब राजनीति में शामिल हो सकता है. मिली जानकारी के मुताबिक, ASAP जेएनयू, दिल्ली विश्वविद्यालय में चुनाव लड़ेगी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



