ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में विशेष अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाया है |
इस मामले की सुनवाई पठानकोट की स्पेशल कोर्ट में हुई जिसमे सात में से 6 आरोपियों को दोषी करार दिया है, और एक को बरी कर दिया गया |
आपको बता दे पिछले साल 10 जनवरी को आठ साल की मासूम बच्ची अगवा हुई थी | जिसके बाद बच्ची को कठुआ जिले के एक गांव के मंदिर में बंधक बनाकर रखा था |
जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया | गौरतलब है कि उसे चार दिन तक बेहोश रखा गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी |




