कॉरिडोर के बहाने क्या है पाकिस्तान का निशाना ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खुले दर्शन दीदार को लेकर सिखों की अरदास का असर हो रहा है | भारत सरकार ने कॉरिडोर का शिलान्यास कर दिया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खुले दर्शन दीदार को लेकर सिखों की अरदास का असर हो रहा है | भारत सरकार ने कॉरिडोर का शिलान्यास कर दिया है औऱ 28 नवंबर को पाकिस्तान की ओर से भी ये काम हो जाएगा | ऐसे में हर सिख का सपना साकार होता नजर आ रहा है | लेकिन क्या इस कॉरिडोर की कहानी बस धर्म से ही जुड़ी है | क्या सिर्फ सिख संगतों को सौगात देने के लिए कॉरिडोर बनाया जा रहा है या फिर इस कॉरिडोर के पीछे की कहानी कुछ और ही है |

गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए हर सिख के लिए एक सपना है | आज तक जो दर्शन पंजाब के गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक से दूरबीन के जरिए होते थे अब वो दर्शन हर सिख के लिए खुल जाएंगे | भारत सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है | वहीं पाकिस्तान सरकार ने भी अपनी तरफ से कदम बढ़ाकर कॉरिडोर को बनाने का फैसला लिया है | लेकिन इस कॉरिडोर की इतनी महत्तवता क्यों है ?

कॉरिडोर की कहानी को अगर धार्मिक नजरिए से ना देखा जाए तो पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता | कॉरिडोर को मंजूरी देने के पीछे कहीं पाकिस्तान की कोई चाल तो नहीं ? क्यों देश की सरहद से हर रोज कोई ना कोई खबर आ ही जाती है जिससे दोनों देशों के बीच के रिश्ते खराब हो ही जाते हैं | ऐसे में ये कहना भी गलत नहीं होगा कि शायद इस कॉरिडोर के बहाने पाकिस्तान के निशाने कुछ और ही हैं |

धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ इस कॉरिडोर के और भी कई फायदे है | राजनीतिक तौर पर देखें या फिर आर्थिक तौर पर | ये कॉरिडोर दोनों तरीके से दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित होता है |

Watch Video 

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/310701779768998/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *