ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिल्म “पद्मावती” को लेकर विवाद बढता ही जा रहा है । राजपूत समाज सहित विभिन्न संगठनों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बीच करणी सेना की ओर से दीपिका पादुकोण को नई धमकी दी गई है ।
फिल्म “पद्मावती” में रानी पद्मनी का किरदार निभा रही दीपिका पादुकोण को राजस्थान करणी सेना के प्रदेश महिपाल सिंह मकराना ने धमकी दी है।
उन्होने कहा कि वे अपनी हद में रहे नहीं तो उनकी नाक भी शूर्पणखा की तरह काट दी जाएगी। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि रामायण में लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काटी थी और अब दीपिका पादुकोण की नाक करणी सेना के कार्यकर्ता काटेंगे।
उन्होंने एक बयान में कहा कि दीपिका की नाक काटने के साथ ही भंसाली को एक बार फिर सबक सिखाने की जरुरत है। बता दें कि पहले जयपुर के आमेर महल में भंसाली फिल्म को शूटिंग के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं का आक्रोश का सामना कर चुके है।



