स्मॉग पर पूर्व सीएम Vs सीएम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:पंजाब में बारिश और चंडीगढ़ में ठंडी हवाओं के बाद स्मॉग छंट गया है. लेकिन सियासत की धुंध है कि छंटती नहीं है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:पंजाब में बारिश और चंडीगढ़ में ठंडी हवाओं के बाद स्मॉग छंट गया है. लेकिन सियासत की धुंध है कि छंटती नहीं है। दिल्ली में भी राहत है, लेकिन प्रदूषण को लेकर रार इतनी बढ़ चुकी है, कि केजरीवाल की दिल्ली वापसी के बाद भी चंडीगढ़ में सियासत के बादल छाए हुए हैं।

amrinder singh and parkash singh badal

स्मॉग और पॉल्यूशन की दिक्कत को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को चंडीगढ़ में थे, उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात भी की। संयुक्त प्रेसवार्ता के बाद वे दिल्ली चले गये, लेकिन सियासत है, जो जारी है। इसके बावजूद कि स्मॉग छंटने लगा है, बारिश और तेज हवाओं ने धुंध को दूर भगा दिया है।

amrinder singh and parkash singh badal

पंजाब के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री दोनों ने ही केजरीवाल को पंजाब में मौजूं बनाए रखा। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कैप्टन को सीएम होने की याद दिलाई, साथ ही ये भी याद दिलाया कि सीएम पार्टी का नहीं, प्रदेश का होता है। सबसे मिलना चाहिए। प्रकाश सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब जो भी मिलने आए, सीएम को उससे मिलना चाहिए। सीएम किसी पार्टी का नहीं, प्रदेश का होता है, मुख्यमंत्री होते हुए किसी से भेदभाव नहीं करना चाहिए।

amrinder singh and parkash singh badal

वहीं केजरीवाल से मुलाकात नहीं करने को लेकर उठे सवाल पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि ‘केजरीवाल से मीटिंग का कोई फायदा नहीं था, वे दिल्ली का प्रदूषण देखें, हम अपना देख लेंगे. केजरीवाल का प्रदूषण शहर का है और हमारा गांव का है। दरअसल, पूरा मसला पराली जलाने से जुड़ा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के किसान पराली जला रहे हैं। कहीं कम, कहीं ज्यादा. पंजाब के पूर्व सीएम की मानें तो ऐसा करना किसानों की मजबूरी है, नहीं करेंगे तो गेहूं की फसल लेट हो जाएगी। इससे बचने के लिए सरकारें किसानों को जरूरी मशीनरी मुहैया कराएं।

amrinder singh and parkash singh badal

प्रकाश सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब (पराली जलाने वाले किसानों की दिक्कतें समझें, गेंहू की फसल समय पर हो, इसलिए जलाते हैं पराली-पराली संभालने के लिए सरकार जरूरी मशीनरी मुहैया कराए) में ठंड से पहले की बारिश होने को है। पराली गीली हो जाएगी तो जल भी नहीं पाएगी, ऐसे में किसानों ने पूरा जोर लगा दिया है। समय रहते खेत साफ हों, तो अगली फसल बोई जाए, पराली की आग बुझ जाएगी, प्रदूषण कम हो जाएगा, लेकिन सियासत की आग का क्या होगा?

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *