ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल पुलिस ने एक मोस्ट वांटेड अपराधी को पकड़कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। हालांकि उसे पकड़ने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत भी करनी पड़ी। आरोपी और पुलिस के बीच कई देर तक मुठभेड़ हुई, जवाबी फायर में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उपचार के लिए उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया।
बता दें कि पकड़े गए आरोपी पर हत्या, लूट और स्नेचिंग के 14 मामले दर्ज हैं और वो करनाल पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है। बताया जा रहा है कि करनाल पुलिस को सूचना मिली थी कि मोस्ट वांटेड पवन बाइक पर सवार होकर काछवा गांव जरीफा फार्म की तरफ घूम रहा है।
पुलिस की टीम ने आरोपी का पीछा किया और तभी आरोपी की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई, जिसके बाद मोके को देखते हुए पुलिस की टीम ने जवाबी फायर किया, जिसमें अपराधी पवन के पैर में गोली लग गई, जिसे तुरंत नागरिक हस्पताल करनाल के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया जहा से उपचार के बाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है।


