सीएम ने सारा हरियाणा जला डाला और दंगो में कई लोगों को मरवा दिया, फिर भी शराफत का चोला- दुष्यंत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हिसार में आज जेजेपी-बसपा की प्रदेश कार्यकारणी की मीटिंग का आयोजन किया गया। विधानसभा चुनावों को लेकर जेजेपी-बसपा ने भी तैयारियां शुरू…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हिसार में आज जेजेपी-बसपा की प्रदेश कार्यकारणी की मीटिंग का आयोजन किया गया। विधानसभा चुनावों को लेकर जेजेपी-बसपा ने भी तैयारियां शुरू कर दी, इसी के चलते ये मीटिंग रखी गई।

प्रदेश कार्यकारणी की मीटिंग में दुष्यंत चौटाला ने कही ये प्रमुख बातें .-

• जब साथ चलने और साथ निभाने की बात हो तो सीटों के नम्बर नहीं देखे जाते।

• कोई विधानसभा सीट जेजेपी-बसपा किसी के भी हिस्से में आए लेकिन मजबूत साथियों के साथ अन्याय नहीं होगा। जजपा- बसपा के मजबूत रिश्ते में हम मजबूत साथी देने और लेने के लिए तैयार।

• अगर जेजेपी-बसपा गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री का पद किसी अनुसूचित जाति या पिछड़े वर्ग या बसपा के किसी नेता को देने का फैसला करता है, तो खुशी होगी।

• हरियाणा में कहावत है कि
‘सुधी छिपकली घणे माछर खावै’
मुख्यमंत्री खट्टर ने सारा हरियाणा जला डाला। दंगो में हरियाणा के कितने लोगों को मरवा दिए। फिर भी शराफत का चोला।

• हमारे कार्यकर्ताओं ने निभाई विपक्ष की भूमिका, उजागर किए खट्टर सरकार के घोटाले।

• अगले 50 दिन की हमारी मेहनत बीजेपी को दोबारा से 4 सीटों पर सीमित कर देगी।

• 25 अगस्त से मेवात के होगी जजपा-बसपा के सयुक्त कार्यक्रमों शुरुआत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *