आज करनाल पहुंची सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा, 109 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा लगातार जारी है। इन्द्री नीलोखेडी तरावडी से होते हुए जन आशीवार्द यात्रा आज…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा लगातार जारी है। इन्द्री नीलोखेडी तरावडी से होते हुए जन आशीवार्द यात्रा आज करनाल पहुंची।

यात्रा के दौरान सीएम जनता से सरकार के लाइसेंस को रिन्यू करने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज 109 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर करनाल की जनता को सौगात दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने पांच साल पहले जो हमें काम करने का लाईसैंस दिया था, उसके रिन्यूवल का समय आ गया है, रिन्यूवल करने का फैसला जनता के हाथ में है। मनोहर लाल खट्टर ने कहा की हम सब जगह प्रदेश में एक समान विकास का काम कर रहे हैं और अब अगले 5 साल के लिए जनता का आशीर्वाद चाहिए ताकि और ज्यादा विकास के कार्य करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *