बीजेपी को बड़ी चुनौती, टिकट को लेकर बनी ‘एक अनार सौ बीमार’ की स्थिति

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा में विधानसभा चुनावों के चलते भाजपा में कई नेताओं ने अपनी आस्था दिखाते हुए पार्टी ज्वाइन की है, लेकिन अब सीएम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा में विधानसभा चुनावों के चलते भाजपा में कई नेताओं ने अपनी आस्था दिखाते हुए पार्टी ज्वाइन की है, लेकिन अब सीएम मनोहर लाल खट्टर के लिए एक बड़ी दुविधा आ गई है। सीएम मनोहर लाल पूरे प्रदेश का दौरे कर रहे है लेकिन लेकिन उनके सामने टिकट बांटने की चुनौती आ गई है।

सीएम मनोहर लाल को इस यात्रा के दौरान ऐसा लगा कि एक टिकट के लिए एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति बीजेपी में बन गई है। कई जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के भी गुट बने हैं, जो अपने अपने नेताओं के नारे लगा रहे हैं।

ऐसे में सीएम ने कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिये हैं कि जिस नेता के वो जयकारे लगाएंगे उनके पत्ता काट दिया जाएगा। सिर्फ पार्टी के जयकारे लगेंगे, हालांकि ये हाल बीजेपी का ही नहीं बल्कि सभी पार्टियों का है। कांग्रेस पहले से ही नाम के चक्कर में खेमों में बटी है तो इनेलो से अलग होकर जेजेपी का गठन भी नाम और नारे के कारण ही हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *