ऑनलाइन डेस्क/लिविंग: ‘कारगिल विजय दिवस’ के मौके पर ब्लॉकबस्टर हिट ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म फिर से रिलीज होने जा रही है। 26 जुलाई को यह फिल्म महाराष्ट्र के 500 सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। विक्की कौशल के फैन्स के लिए यह बड़ी खबर है क्योंकि विक्की इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उरी के प्रोड्यसर रॉनी स्क्रीवाला ने फिल्म के दोबारा रिलीज होने की खबर की पुष्टि की है।
उनका कहना है, ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ को बनाने का उद्देश्य हमारी सेना के प्रति लोगों के दिलों मे गर्व महसूस करवाना है। इसलिए यह फिल्म कारगिल दिवस के मौके पर रिलीज की जा रही है। आगे कहा कि इस फिल्म को कारगिल विजय दिवस के मौके पर रिलीज करके उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।


