क्या है करीना कपूर खान के लव मेकिंग फोटो का सच?

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : करीना कपूर खान की कमबैक मूवी ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग जारी है। फिल्म को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : करीना कपूर खान की कमबैक मूवी ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग जारी है। फिल्म को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म में सोनम कपूर के साथ ही स्वरा भास्कर और सुमित व्यास भी एक्टिंग कर रही हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में करीना सुमित के साथ रोमांटिक सीन भी करेंगी। फिल्म चार दोस्तों की कहानी पर आधारित है।हाल ही सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक तस्वीर अपलोड की गई है, जिसमें करीना कपूर अपने को-स्टार सुमित व्यास को गले लगा रही हैं। इस फोटो के सोशल मीडिया पर आते ही इसे काफी पसंद किया जा रहा है। पहले तो यह भी कहा जा रहा था कि फिल्म में करीना कपूर के बेटे तैमूर को भी शामिल किया जाएगा। लेकिन करीना ने इसे महज़ अफवाह करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *